बहरागोड़ा : शिविर में 802 लोगों की हुई नेत्र जांच, 133 का मोतियाबिंद ऑपरेशन

Updated at : 05 Jun 2018 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
बहरागोड़ा : शिविर में 802 लोगों की हुई नेत्र जांच, 133 का मोतियाबिंद ऑपरेशन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में एनएच 33 किनारे स्थित पीडब्ल्यूडी अतिथिशाला में सोमवार को नेत्र जांच शिविर सह मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का समापन हुआ. इसकी अध्यक्षता मुखिया रेवती नायक ने की. शिविर में 802 लोगों की नेत्र जांच हुई. वहीं 133 मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया. समारोह में मरीजों ने अपने-अपने अनुभव रखे. मुख्य […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में एनएच 33 किनारे स्थित पीडब्ल्यूडी अतिथिशाला में सोमवार को नेत्र जांच शिविर सह मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का समापन हुआ. इसकी अध्यक्षता मुखिया रेवती नायक ने की. शिविर में 802 लोगों की नेत्र जांच हुई. वहीं 133 मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया. समारोह में मरीजों ने अपने-अपने अनुभव रखे. मुख्य अतिथि विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि शंकर नेत्रालय और टाटा स्टील सामाजिक दायित्व निभा रहा है. जिला में इनका दूसरा शिविर है. जिन लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया है. वे इसकी जानकारी अन्य लोगों को दें.

उन्होंने कहा कि आप लोगों को रंगीन दुनिया दिखाने के लिए यह मेरा एक छोटा सा प्रयास है. यहां भविष्य में भी इस प्रकार का शिविर का आयोजन किया जायेगा. समारोह का संचालन प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर मो गुलाम और धन्यवाद ज्ञापन टाटा स्टील के दादन सिंह ने किया. शिविर को सफल बनाने में सागरिका गुप्ता, रंजीत सिंह, चित्तरंजन बेहरा, डॉ विभूति नारायण, डॉ बिमल हसोड़ा, नासिर, मुमताज, दीपक कुमार, मिला रानी, जासमीन माला ठाकरी, मुक्ता सुनी, सुर्यकांत पांडेय, मैरी देवगम, उज्जवल कुमार सिन्हा,सुभ्रा चंद्रा, सौमिक गिरी, हुकुम महतो आदि ने अहम भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola