राज्य के लिए स्वीकृत 13 मॉडल कॉलेजों में से एक पश्चिम सिंहभूम में स्थापित होगा
Updated at : 01 Jun 2018 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

टाटा कॉलेज, चाईबासा को मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए मिलेगा दो करोड़, विभागीय अधिसूचना की गई जारी घाटशिला : राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान पैब की बारहवीं मीटिंग में लिये गये निर्णय से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसके तहत कोल्हान प्रमंडल को नये मॉडल कॉलेज का तोहफा मिला है. कंपोनेंट पांच के […]
विज्ञापन
टाटा कॉलेज, चाईबासा को मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए मिलेगा दो करोड़, विभागीय अधिसूचना की गई जारी
घाटशिला : राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान पैब की बारहवीं मीटिंग में लिये गये निर्णय से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसके तहत कोल्हान प्रमंडल को नये मॉडल कॉलेज का तोहफा मिला है. कंपोनेंट पांच के तहत झारखंड के लिए 13 नये मॉडल कॉलेज स्वीकृत किये गये हैं. इसमें से एक कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थापित किया जायेगा.
रूसा की ओर से इस मद में 12 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. वहीं टाटा कॉलेज, चाईबासा को मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए दो करोड़ रुपये की राशि कंपोनेंट 9 में स्वीकृत किया है. राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की ओर से किये जा रहे मूल्यांकन में राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों का खस्ताहाल प्रदर्शन भारी पड़ रहा है. रूसा की ग्यारहवीं बैठक में राज्य के चार कालेजों लिए स्वीकृत 8 करोड़ रुपये की राशि निर्गत करने के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया है. नैक की ग्रेडिंग में इन कॉलेजों को बी ग्रेड से कम का दर्जा मिला था.
विवि की ओर से जमीन के लिए जिला प्रशासन को भेजा जायेगा पत्र
पश्चिमी सिंहभूम में नये मॉडल कॉलेज के लिए 12 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत होने के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से इस के लिए जमीन उपलब्ध कराने का अनुराध पत्र जिला प्रशासन के पास भेजा जायेगा. सुदूर इलाके में उच्च शिक्षण संस्थान की कमी के आधार पर स्थल का चयन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




