रांची से महुलिया तक एनएच-33 का काम दो माह से ठप

Updated at : 01 Jun 2018 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
रांची से महुलिया तक एनएच-33 का काम दो माह से ठप

मधुकॉन ठेका कंपनी के कर्मियों को चार माह से नहीं मिला वेतन गालूडीह : रांची से महुलिया हाई स्कूल तक एनएच-33 के फोरलेन का काम कर रही मधुकॉन ठेका कंपनी का काम दो-ढाई माह से ठप पड़ा है. बताया जा रहा है कि सरकारी कोष नहीं मिलने से काम प्रभावित है. मधुकॉन ठेका कंपनी ने […]

विज्ञापन

मधुकॉन ठेका कंपनी के कर्मियों को चार माह से नहीं मिला वेतन

गालूडीह : रांची से महुलिया हाई स्कूल तक एनएच-33 के फोरलेन का काम कर रही मधुकॉन ठेका कंपनी का काम दो-ढाई माह से ठप पड़ा है. बताया जा रहा है कि सरकारी कोष नहीं मिलने से काम प्रभावित है. मधुकॉन ठेका कंपनी ने सालबनी-आमचुड़िया के पास हाइवे किनारे एक बड़े भू-भाग में अस्थायी प्लांट और कार्यालय खोल रखा है. यहां कई सौ कर्मचारी, मजदूर, चालक, मशीन मैन और गार्ड कार्यरत हैं. सभी का चार से पांच माह से वेतन भुगतान बंद है. सुरक्षा गार्ड वेतन की मांग पर कई बार आंदोलन कर चुके हैं. कुछ माह का वेतन दिया गया. अभी भी तीन माह से गार्ड को वेतन नहीं मिला है.
वहीं कर्मियों को चार-पांच माह से वेतन भुगतान नहीं हो रहा है. अस्थायी प्लांट के हेड पी प्रसाद जमशेदपुर से आते हैं. मजदूरों और कर्मियों ने कहा कि उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द अचड़नें समाप्त होगी. सरकारी कोष आवंटित होते ही काम की रफ्तार पकड़ेगी. सभी को बकाया वेतन भुगतान किया जायेगा. मजदूरों और कर्मियों का कहना है कि एक माह बाद बरसात आने से काम और ज्यादा प्रभावित होगा.
ज्ञात हो कि दूसरी तरफ महुलिया हाई स्कूल चौक से बहरागोड़ा तक करीब 72 किमी फोरलेन का काम दिलीप बिल्डिकॉन कर रही है. इसका काम तेजी से चल रहा है. दूसरी ओर रांची से महुलिया तक काम शुरू से प्रभावित रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola