बाइक के धक्के से युवती घायल, चालक भी जख्मी

घाटशिला : घाटशिला थानांतर्गत दाहीगोड़ा में गुरुवार को बाइक के धक्के से युवती दाहीगोड़ा निवासी सुदेवना घोष (20) घायल हो गयी. वहीं बाइक (जेएच 05 बीएस/3262) सवार कुतलूडीह निवासी दशरथ कर्मकार सड़क पर गिरने से जख्मी हो गया. ग्रामीणों की मदद से दशरथ कर्मकार और सुदेवना घोष को घाटशिला के सिंह नर्सिंग होम में भर्ती […]
घाटशिला : घाटशिला थानांतर्गत दाहीगोड़ा में गुरुवार को बाइक के धक्के से युवती दाहीगोड़ा निवासी सुदेवना घोष (20) घायल हो गयी. वहीं बाइक (जेएच 05 बीएस/3262) सवार कुतलूडीह निवासी दशरथ कर्मकार सड़क पर गिरने से जख्मी हो गया. ग्रामीणों की मदद से दशरथ कर्मकार और सुदेवना घोष को घाटशिला के सिंह नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. सुदेवना घोष के सिर में चोट आयी है. उसे प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. सूचना मिलने के बाद युवती की मां रीना घोष नर्सिंग होम पहुंची. बाइक सवार दशरथ कर्मकार को हल्की चोट लगी है. उसे भी प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




