साइबर क्राइम से रहें सचेत कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा दें

चाकुलिया : चाकुलिया के केरूकोचा स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा द्वारा चयनित डिजिटल गांव नयाग्राम में गुरुवार को डिजिटल जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. शिविर में कहा गया कि यह गांव डिजिटल के लिए चयनित है. यहां के सभी ग्रामीणों को कैशलेस लेनदेन करने को कहा गया. शिविर में साइबर क्राइम करने वाले गिरोह पर […]
चाकुलिया : चाकुलिया के केरूकोचा स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा द्वारा चयनित डिजिटल गांव नयाग्राम में गुरुवार को डिजिटल जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. शिविर में कहा गया कि यह गांव डिजिटल के लिए चयनित है. यहां के सभी ग्रामीणों को कैशलेस लेनदेन करने को कहा गया. शिविर में साइबर क्राइम करने वाले गिरोह पर भी चर्चा की गयी.
इस गिरोह का शिकार नहीं बनने के लिए लाेगों को जागरूक किया गया. कहा गया कि देश को डिजिटल अपडेट करना भारत सरकार के अनेक कार्यक्रमों में एक प्रमुख कार्यक्रम है. इसे सफल बनाने के लिए पुरानी पद्धति को छोड़ना होगा. नयी पद्धति को अपना कर डिजिटल कार्य करना है. शिविर में उपस्थित खाताधारकों को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गयी. वित्तीय सलाहकार एसएस दास ने ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण जागरूक हों और डिजिटल कार्य को प्रमुखता दें. ग्रामीणों ने पदाधिकारियों से कई सवाल पूछे और पदधिकारियों ने जवाब दिया. शिविर में एलडीएम फाल्गुनी राय, शाखा प्रबंधक राजेश मार्डी समेत अनेक पुरूष तथा महिलाएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




