14-60 वर्ष तक के लागों को कंप्यूटर सिखाना लक्ष्य

धालभूमगढ़ : शनिवार को प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान की बैठक जिला समन्वयक निशिकांत महतो की अध्यक्षता में हुई. रोज एकेडमी पटनायकशोल में संपन्न बैठक में श्री महतो ने बताया कि पीएमजी दिशा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना में ग्रामीण क्षेत्र में 14-60 आयु वर्ग के इच्छुक लोगों को नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा देना है. […]
धालभूमगढ़ : शनिवार को प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान की बैठक जिला समन्वयक निशिकांत महतो की अध्यक्षता में हुई. रोज एकेडमी पटनायकशोल में संपन्न बैठक में श्री महतो ने बताया कि पीएमजी दिशा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना में ग्रामीण क्षेत्र में 14-60 आयु वर्ग के इच्छुक लोगों को नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा देना है. कंप्यूटर प्रशिक्षण के बाद ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना है. जिले के प्रत्येक पंचायत में दो प्रशिक्षण केंद्र खोल कर प्रशिक्षित किया जायेगा. बैठक में सरस्वती मुर्मू, अमल मुंडा, प्रियनाथ हांसदा, विष्णु देव पातर, विश्वजीत महतो, अशोक महतो, प्रवीण गिरी, अंजना कर्मकार, बबीता मुर्मू, कापरा मुर्मू, भारती सोरेन, उषा हेंब्रम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




