जबतक कॉलेज को नैक की मान्यता नहीं मिलती, कोई दम नहीं ले सकता

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में सोमवार को नैक टीम के निरीक्षण को लेकर प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार ने शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि नैक टीम आने में दो सप्ताह का समय है. कॉलेज में कोई काम नहीं हुआ है. ऐसी स्थिति में अगर कोई शिक्षक या कर्मचारी किसी सेल […]
घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में सोमवार को नैक टीम के निरीक्षण को लेकर प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार ने शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि नैक टीम आने में दो सप्ताह का समय है. कॉलेज में कोई काम नहीं हुआ है. ऐसी स्थिति में अगर कोई शिक्षक या कर्मचारी किसी सेल में हैं तो काम करें. अन्यथा बैठ जाये.
जब तक कॉलेज को नैक की मान्यता नहीं मिलती है तब तक कोई दम नहीं ले सकता. अभी रजिस्टरों को अप टू डेट करना है. विभागों में तैयारी करनी है. इन सभी कार्यों के लिए हौसला और पेसेंस की जरूरत पड़ेगी. अगर शिक्षकों में हौंसला और पेसेंस है तो वे सेल में रहें. अन्यथा सेल से हट जायें. कॉलेज के पास समय नहीं है. बैठक के बाद 17 से 18 सेल गठित किये गये. इन सेलों की सूची 29 अगस्त को प्राचार्य को सौंपी जायेगी. ताकि सेल में शामिल शिक्षक अपने स्तर से काम करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




