ePaper

कंटेनर की टक्कर से टेलर चालक की मौत, एक घायल

Updated at : 07 Sep 2025 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
कंटेनर की टक्कर से टेलर चालक की मौत, एक घायल

एनएच 114 ए में दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर-दासोरायडीह के आगे महालक्ष्मी होटल के पास हादसा

विज्ञापन

दुमका. एनएच 114 ए में दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर-दासोरायडीह के आगे महालक्ष्मी होटल के पास कंटेनर और टेलर के बीच आमने-सामने टक्कर में चालक की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि दूसरे का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के धौनी गांव के 42 वर्षीय मनोज ठाकुर के रूप में हुई है, जो टेलर का चालक था. जबकि गंभीर रूप से घायल कंटेनर चालक की पहचान अभी तक नहीं हुई है. वह फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत है. जानकारी के अनुसार के रविवार को दुमका रामपुरहाट मुख्य मार्ग में दासोरायडीह के महालक्ष्मी होटल के पास टेलर और कंटनेर में जोरदार टक्कर में एक चालक की मौत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ी के सामने का हिस्सा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. मुफस्सिल पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए पीजेएमसीएच में भर्ती कराया है. हालांकि अभी तक गंभीर रूप से घायल चालक के परिजनों के नहीं पहुंचने के कारण पहचान नहीं सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola