भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने दर्जन गांवों में किया जनसंपर्क

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 May 2024 11:56 PM

विज्ञापन

राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा जेएमएम में बिचौलिये हैं हावी

विज्ञापन

रामगढ़. भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने गुरुवार को प्रखंड के दर्जनों गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. ढोलपाथर में सिदो-कान्हू को नमन किया. कोआम, सिलठा बी, बलियाखोड़ा डांडो पंचायत का दौरा किया. उन्होंने कहा कि अब वे भाजपा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार का हिस्सा हैं. कहा कि युवाओं को रोजगार देने के वादे पर सत्ता पाने वाली झामुमो सत्ता पाते ही वादे पूरा करने की बजाय गिट्टी बालू जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधनों की संगठित लूट में लग गयी. भ्रष्टाचार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा. भाजपा में उन्हें पूरा सम्मान तथा आजादी मिल रही है. कहा कि झामुमो तथा राज्य सरकार को बिचौलिये चला रहे हैं. मोदी जी के हाथ को मजबूत करने का भी अनुरोध ग्रामीणों से किया. मौके पर दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर विस प्रभारी रविकांत मिश्रा मुन्ना, पूर्व प्रत्याशी सुरेश मुर्मू, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल, जिला मंत्री अमन कुमार, जीत लाल राय, निरंजन मंडल, नलिन मंडल, दिलीप सेन, दुर्योधन यादव, सुनील हेंब्रम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola