ePaper

Jharkhand News: दुमका में करंट लगने से पश्चिम बंगाल के कांवरिया की मौत, बाबा धाम में जलाभिषेक के बाद कांवरिए जा रहे थे तारापीठ

Updated at : 17 Jul 2024 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े साथी कांवरिए

अस्पताल के बाहर खड़े साथी कांवरिए

Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले में करंट लगने से पश्चिम बंगाल के कांवरिया की मौत हो गयी है. देवघर के बाबा धाम और दुमका के बासुकिनाथ में जलाभिषेक के बाद कांवरिए तारापीठ जा रहे थे. इससे पहले ही हादसा हो गया.

विज्ञापन

Jharkhand News: दुमका: झारखंड के दुमका नगर श्रीअमड़ा-रामपुर रिंग रोड पर रानीडिंडा गांव के पास बुधवार की शाम करंट लगने से पश्चिम बंगाल के कांवरिया की मौत हो गयी. मृतक का नाम छोटू घोष (25 वर्ष) है. वह उत्तर दिनाजपुर के रायगंज थाना क्षेत्र के सुभाषगंज का रहनेवाला था. देवघर के बाबा धाम और दुमका के बाबा बासुकिनाथ का दर्शन कर जलाभिषेक करने के बाद कांवरिए तारापीठ जा रहे थे. इसी दौरान मृतक अंधेरे में बिजली के तार की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौत हो गयी.

बाबा धाम और बासुकिनाथ धाम में कर चुके थे जलार्पण

साथी कांवरियों ने बताया कि 10 लोग पश्चिम बंगाल से झारखंड के देवघर जाने के लिए मंगलवार को चले थे. बुधवार को देवघर के बाबा धाम में जलार्पण करने के बाद बासुकिनाथ धाम में सभी ने जलार्पण किया. उसके बाद सभी तारापीठ जाने के लिए रवाना हुए. जाने के दौरान रिंग रोड पर रानीडिंडा गांव के पास खाली जगह पर वाहन खड़ा कर सभी ने भोजन किया. चलने से पहले छोटू गाड़ी के ऊपर सामान बांध रहा था. इसी दौरान बिजली की चपेट में आ गया.

करंट लगने से कांवरिया की मौत

अंधेरे में गाड़ी के ऊपर लटक रहे बिजली के तार पर मृतक छोटू की नजर नहीं पड़ी और करंट की चपेट में आकर छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. गाड़ी को पकड़कर खड़े एक कावंरिया को भी हल्का झटका लगा. साथी कांवरियों की मदद से घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने छोटू को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन के द्वारा घटना की जानकारी नगर थाने को दे दी गयी है.

Also Read: Shravani Mela: बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में बंगाल व नेपाल के कांवरियों का लगा तांता, बाबाधाम पहुंचने लगे गेरुआ वस्त्रधारी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola