एमजी कालेज में चलाया गया नशा मुक्त अभियान

Author Sadhan sen
Updated:
विज्ञापन

रानीश्वर : मयुराक्षी ग्रामीण कालेज रानीश्वर के एन एस एस इकाई 3 की ओर से बुधवार को प्रभारी प्राचार्य प्रो नव कुमार पाल की अध्यक्षता में तथा ईकाइ 3 के

विज्ञापन

रानीश्वर, दुमका : मयुराक्षी ग्रामीण कालेज रानीश्वर के एन एस एस इकाई 3 की ओर से बुधवार को प्रभारी प्राचार्य प्रो नव कुमार पाल की अध्यक्षता में तथा ईकाइ 3 के कार्यक्रम पदाधिकारी सह दुमका के नोडल पदाधिकारी डॉ रुपम कुमारी के नेतृत्व में नशा मुक्त अभियान चलाया गया. जिसमें शिक्षक,शिक्षकेत्तर कर्मचारी व छात्र छात्राओं को नशा मुक्त के लिए शपथ दिलाई गई. नशा मुक्त जागरूकता अभियान के माध्यम से युवाओं को किसी प्रकार का नशा नहीं करें इसके लिए जागरूक किया जाना है. कार्यक्रम में एन एस एस इकाई 1 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अवर्णा राय, इकाई 4 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रशांत पातर, इकाई 5 के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो आशीष कुमार मंडल के अलावा प्रो अफरोज खान,प्रो आनंद गोपाल घोष, प्रो काजल मंडल,प्रो हूमांयु कबीर,सुवोध मान्ना, जावेद मान्ना,नंद दुलाल मांझी,प्रभाती पाल,छोटन,केशव दास, अंशिका रानी दास आदि उपस्थित थे. फोटो नशा मुक्त अभियान के क्रम में शपथ लेते हुए स्वयंसेवक.

विज्ञापन
साधन सेन

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola