रानीश्वर कॉलेज में तिरंगे के साथ सेल्फी अभियान, शिक्षक-कर्मियों और स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा के साथ सेल्फी कार्यक्रम में शामिल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रानीश्वर के मयुराक्षी ग्रामीण कॉलेज में एनएसएस इकाई द्वारा हर घर तिरंगा सेल्फी अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन

रानीश्वर: मयुराक्षी ग्रामीण कालेज रानीश्वर के एन एस एस इकाई 3 की ओर से हर घर तिरंगा सेल्फी अभियान का शुभारंभ किया गया. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन प्रति वर्ष समारोह के अंतर्गत देशभक्ति राष्ट्रीय ध्वज सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जाता है.

विज्ञापन

इस अभियान का चौथा संस्करण 9 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026 तक पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है. जिसके तहत 10 अगस्त सोमवार को एमजी कालेज रानीश्वर के प्रभारी प्राचार्य प्रो नव कुमार पाल की अध्यक्षता इकाई 3 के कार्यक्रम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी डॉ रुपम कुमारी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व विभिन्न कार्यक्रम के तहत सोमवार को कालेज में तिरंगा झंडा के साथ सेल्फी अभियान चलाया गया. जिसमें कालेज के शिक्षक,शिक्षकेत्तर कर्मचारी व स्वयं सेवकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.

मौके पर सिमल बेसरा, प्रेमिला हांसदा, प्रियंका सोरेन, पुतुल टुडू, साहिल मुर्मू, प्रो आशीष कुमार मंडल, प्रो आबीद रजा, प्रो हुमायूं कबीर, डॉ हिमांशु कुमार सिंह, परमेश्वर बेसरा, भास्कर महतो, निमाई लेट, काजल भट्टाचार्य आदि उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola