सावन की दूसरी सोमवारी पर बासुकिनाथ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, डीसी ने कांवरियों से जाना सुविधाओं की स्थिति

Updated:
विज्ञापन

कतारबद्ध श्रद्धालुओं से बातचीत करते उपायुक्त अभिजीत सिन्हा | Prabhat Khabar Network

बासुकिनाथ श्रावणी मेला में दूसरी सोमवारी पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं से बात की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन

बासुकिनाथ: सावन की दूसरी सोमवारी को पूरा मेला क्षेत्र हर हर महादेव की नारो से गुंजायमान है. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर अपने आराध्य भोलेनाथ को जलार्पण करने के लिए कतारबद्ध हो रहे है. सोमवारी को बासुकिनाथ आने वाले श्रद्धालु सुगमतापूर्वक जलार्पण कर सकें इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गयी थी.

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का पूरा ध्यान प्रतिनियुक्त सुरक्षा बल के जवान एवं अधिकारियों द्वारा रखा जा रहा है. उपायुक्त अभिजीत सिन्हा समय समय पर रुट लाइन एवं मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे. अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी उपायुक्त द्वारा दिया जा रहा था.

इसी क्रम में उपायुक्त ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं से भी बात की, उन्होंने पूछा कि यात्रा के दौरान कोई कष्ट तो नहीं हुआ. श्रद्धालुओं ने कहा कि इतनी सुंदर व्यवस्था के लिए धन्यवाद सर... हमें बहुत कम समय कतार में खड़ा रहना पड़ा और हम मंदिर में प्रवेश कर गए. बासुकिनाथ पहुंचने के बाद हमें किसी भी प्रकार के कष्ट का अहसास नहीं हुआ. उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों से कहा कि जलार्पण करने के लिए श्रद्धालुओं को अधिक देर कतार में नहीं खड़ा रहना पड़े,इसका ध्यान रखा जाए.


विज्ञापन
आदित्यनाथ पत्रलेख

लेखक के बारे में

By आदित्यनाथ पत्रलेख

आदित्यनाथ पत्रलेख वर्ष 2011 से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं और राजनीतिक, सामाजिक तथा विकासात्मक मुद्दों पर सटीक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग की। जनहित से जुड़े विषयों पर फोकस्ड रिपोर्टिंग और तथ्यों को सत्य एवं तटस्थता के साथ प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola