महिला कॉलेज की जगह डिग्री कॉलेज सारठ नाम से होगी पहचान, अब छात्राओं के साथ छात्र भी ले सकेंगे एडमिशन

Updated:
विज्ञापन

कॉलेज की तस्वीर

आनंद जायसवाल, दुमका ‎सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत देवघर जिला में संचालित महिला कॉलेज सारठ में यूजी सत्र 2026-30 से सह-शिक्षा (को-एजुकेशन) व्यवस्था लागू कर दी गई है.

विज्ञापन

आनंद जायसवाल, दुमका ‎सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत देवघर जिला में संचालित महिला कॉलेज सारठ में यूजी सत्र 2026-30 से सह-शिक्षा (को-एजुकेशन) व्यवस्था लागू कर दी गई है. राज्य सरकार से कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर के निर्देश पर इस सत्र से छात्र एवं छात्राओं, दोनों के नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल खोल दिया गया है. साथ ही महाविद्यालय का नाम बदलकर डिग्री कॉलेज, सारठ कर दिया गया है. ‎विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए अपने सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों का चांसलर पोर्टल 25 जून से 8 जुलाई तक खोल दिया है. इच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस बार डिग्री कॉलेज, सारठ में छात्र एवं छात्राएं दोनों नामांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे. ‎अब तक महिला कॉलेज, सारठ में केवल छात्राओं के नामांकन की व्यवस्था थी. क्षेत्र में उच्च शिक्षा की बढ़ती आवश्यकता और विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए इसे सह-शिक्षा महाविद्यालय के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया गया है. ‎डिग्री कॉलेज, सारठ एसकेएमयू की अंगीभूत इकाई है. सह-शिक्षा व्यवस्था लागू होने से सारठ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा. अब छात्रों को स्नातक शिक्षा के लिए दूसरे महाविद्यालयों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. इससे समय और आर्थिक संसाधनों की भी बचत होगी. ‎विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि सह-शिक्षा व्यवस्था लागू होने से महाविद्यालय में नामांकन की संख्या बढ़ेगी. क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार होगा तथा सकल नामांकन अनुपात में भी वृद्धि होगी. स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध होने से अधिकाधिक छात्र-छात्राएं स्नातक शिक्षा के लिए प्रेरित होंगे.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola