भोर 3 बजे से बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में उमड़ी भीड़, 29वें दिन 54 हजार कांवरियों ने किया जलार्पण

Updated:
विज्ञापन

बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़,. | Prabhat Khabar Network

बासुकिनाथ में श्रावणी मेला के 29वें दिन उमड़ी भारी भीड़! 54,190 कांवरियों ने बाबा फौजदारीनाथ पर जलार्पण कर सुख-समृद्धि की कामना की. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

बासुकिनाथ: राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के 29वें दिन गुरुवार को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भोर तीन बजे से ही मंदिर प्रांगण, शिवगंगा घाट और मेला परिसर कांवरियों से पटा रहा. मंदिर प्रबंधन के अनुसार, 54,190 कांवरियों ने बाबा फौजदारीनाथ पर जलार्पण कर सुख-समृद्धि की कामना की..

आपके शहर में

विज्ञापन
बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, कतारबद्ध कांवरिये एवं आरती करते श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, कतारबद्ध कांवरिये. | Prabhat Khabar Network

जयकारों से गूंजता रहा मंदिर परिसर

महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा पर जल चढ़ाया. अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने कांवरियों की कतार को व्यवस्थित रखते हुए श्रद्धालुओं को मंदिर प्रांगण में प्रवेश कराया. भोर तीन बजे से शुरू हुआ जलार्पण का सिलसिला शाम तक जारी रहा. संध्या पूजा के दौरान कुछ देर के लिए जलार्पण रोका गया, जिसके बाद फिर श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाना शुरू किया.

बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, कतारबद्ध कांवरिये एवं आरती करते श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़,। Prabhat Khabar Network

कई स्थानों तक पहुंची कांवरियों की कतार

कांवरियों की कतार संस्कार मंडप, फलाहारी धर्मशाला, क्यू कॉम्प्लेक्स, शिवगंगा पीड़ और कुशवाहा धर्मशाला तक सिमटी रही. मंदिर प्रबंधन के अनुसार, 6,325 महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने जलार्पण काउंटर पर जल चढ़ाया.

बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, कतारबद्ध कांवरिये एवं आरती करते श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़. | Prabhat Khabar Network

विभिन्न स्रोतों से 4.60 लाख रुपये की आमदनी

श्रावणी मेला के 29वें दिन विभिन्न स्रोतों से कुल 4,60,925 रुपये की आमदनी हुई. मंदिर प्रांगण स्थित विभिन्न दानपेटियों से 1,04,145 रुपये, गर्भगृह गोलक से 25,460 रुपये और अन्य स्रोतों से 10,320 रुपये नगद प्राप्त हुए. गर्भगृह गोलक से प्राप्त राशि की गिनती मंदिर प्रशासनिक भवन में सीसीटीवी और अधिकारियों की निगरानी में की गयी.

शीघ्रदर्शनम से 3.21 लाख रुपये की आय

शीघ्रदर्शनम व्यवस्था के तहत गुरुवार को 642 श्रद्धालुओं ने बाबा फौजदारीनाथ का सुलभ जलार्पण किया. इससे मंदिर न्यास परिषद को 3 लाख 21 हजार रुपये की आमदनी हुई. इस व्यवस्था के तहत श्रद्धालु मंदिर कार्यालय से 500 रुपये का कूपन लेकर सिंह द्वार से मंदिर प्रांगण में प्रवेश करते हैं. इसके बाद विशेष द्वार से गर्भगृह पहुंचकर जलार्पण करते हैं. शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था से श्रद्धालुओं ने संतोष जताया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola