दुमका : बनियारा पंचायत की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का जन-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 

Updated:
विज्ञापन

जन समस्याओं को लेकर ग्रामीणों की रैली

Baniyara Panchayat Issues : सरैयाहाट प्रखंड की बनियारा पंचायत में ग्रामीणों ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पंचायत सचिवालय परिसर में जन-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

हंसडीहा ( दुमका) से अनिल कुमार चौधरी 

Baniyara Panchayat Issues : दुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड की बनियारा पंचायत में विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चिल चिलाती धूप में ग्रामीणों ने पंचायत सचिवालय परिसर में जन-प्रदर्शन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री और उपायुक्त दुमका के नाम 10 सूत्री मांग पत्र पंचायत सचिव और मुखिया के माध्यम से सौंपा गया.

पेंशन और आवास भुगतान सहित कई मांगें रखी

ज्ञापन में सामाजिक सुरक्षा, वृद्धा और दिव्यांग पेंशन सहित मंईयां सम्मान योजना की लंबित राशि के भुगतान, अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना की बकाया किस्त जारी करने की मांग की गई. इसके अलावा, जोंकी बांध के नाला (डांड) के जीर्णोद्धार, पंचायत सचिवालय परिसर में चापाकल लगाने तथा बनियारा बेसिक स्कूल को उत्क्रमित कर नौवीं-दसवीं की पढ़ाई शुरू कराने की मांग भी उठाई गई.

आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र और मानदेय भुगतान की मांग 

ग्रामीणों ने पंचायत के विभिन्न टोलों में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, सेविका-सहायिकाओं के लंबित मानदेय भुगतान और पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना की मांग भी की. साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को नियमित मानदेय देने एवं पेसा कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग रखी गई. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करने की अपील की. 

यह भी पढ़ें: लाखों रुपये खर्च कर बूटी मोड़ में बनाया गया मीट हाउस, बरसों से बना है शोपीस, देखें वीडियो

 यह भी पढ़ें: रांची में 177 करोड़ में बनेगा पहला शानदार सिक्स लेन का स्मार्ट रोड, फुटपाथ के साथ बनेगा साइकिल ट्रैक

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola