बासुकिनाथ में गूंजा बोल बम, 15वें दिन शिवभक्ति में डूबा पूरा धाम
बासुकिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ धाम श्रावणी मेला के 15वें दिन शिवभक्ति में डूबा. बाबा फौजदारीनाथ के दर्शन को उमड़े कांवरिये, केसरिया रंग और बोल बम के जयकारों से गूंजा धाम.
बासुकिनाथ. राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के 15वें दिन गुरुवार को बासुकिनाथ धाम पूरी तरह शिवमय नजर आया. बाबा फौजदारीनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए कांवरियों का प्रवाह लगातार जारी है. दूर-दराज से कठिन यात्रा पूरी कर श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ पर गंगाजल अर्पित कर रहे हैं.
केसरिया रंग में रंगा धाम
चारों ओर केसरिया वस्त्रों में सजे कांवरिये और उनके मुख से निकलता बोल बम का जयघोष बासुकिनाथ की आध्यात्मिक आभा को और गहरा कर रहा है. बासुकिनाथ की गलियों से लेकर मंदिर परिसर तक हर ओर बोल बम, हर-हर महादेव और जय बाबा फौजदारीनाथ के जयकारे गूंज रहे हैं.
श्रावणी मेला महोत्सव के 15वें दिन बासुकिनाथ का पूरा वातावरण आस्था, भक्ति और शिव के जयकारों से सराबोर रहा. कांवरियों की लगातार बढ़ती भीड़ से धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा और भी प्रबल होती नजर आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आदित्यनाथ पत्रलेख
आदित्यनाथ पत्रलेख वर्ष 2011 से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं और राजनीतिक, सामाजिक तथा विकासात्मक मुद्दों पर सटीक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग की। जनहित से जुड़े विषयों पर फोकस्ड रिपोर्टिंग और तथ्यों को सत्य एवं तटस्थता के साथ प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख पहचान है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










