केंद्रीय कारा में जागरूकता की पाठशाला, बंदियों को नशामुक्ति और अपराधमुक्त जीवन का संदेश

Updated:
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक पदाधिकारी एवं अन्य. | Prabhat Khabar Network

विश्व युवा दिवस पर केंद्रीय कारा दुमका में डीएलएसए ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बंदियों को नशामुक्ति, अपराध से दूरी, कानूनी अधिकार और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी.

विज्ञापन

दुमका : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुधांशु कुमार शशि के निर्देश पर विश्व युवा दिवस के अवसर पर केंद्रीय कारा दुमका में ‘सशक्त युवा, सशक्त भारत विषय पर विधिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य युवाओं को अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ शिक्षा, सकारात्मक सोच, अनुशासन और नशामुक्ति के लिए प्रेरित करना था.

युवाओं से हिंसा और अपराध से दूर रहने की अपील

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विवेक कुमार ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं. अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने कानून का सम्मान करने, हिंसा व अपराध से दूर रहने तथा समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की.

बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता की दी जानकारी

कार्यक्रम में बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गयी. जरूरत पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार से सहायता लेने की प्रक्रिया भी बतायी गयी.

प्रखंडों और पंचायतों में भी चला जागरूकता अभियान

विश्व युवा दिवस पर जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में भी पारा लीगल वॉलंटियर्स ने जागरूकता अभियान चलाया. लोगों को कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देकर पंपलेट वितरित किए गए. अंत में सशक्त, जागरूक, नशामुक्त और अपराधमुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया गया.


विज्ञापन
Anand Jayswal

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola