वीबी-जी रामजी योजना में अब ट्रेजरी से होगा भुगतान, पारदर्शिता पर जोर
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व कर्मी गण | Prabhat Khabar Network
मसलिया में वीबी-जी रामजी योजना को लेकर बैठक हुई, जिसमें ट्रेजरी से भुगतान, योजनाओं के चयन, अभिलेख संधारण और पारदर्शिता पर जोर दिया गया. मतदाता सूची पुनरीक्षण में विसंगतियों के सत्यापन का भी निर्देश दिया गया.
मसलिया : प्रखंड सभागार में बुधवार को बीडीओ मो अजफर हसनैन की अध्यक्षता में वीबी-जी रामजी योजना को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों की बैठक हुई. इसमें योजना के तहत कार्यों के चयन, क्रियान्वयन और भुगतान प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. बीडीओ ने बताया कि अब मस्टर रोल एवं सामग्री मद का भुगतान ट्रेजरी के माध्यम से किया जाएगा. उन्होंने अभिलेखों का सही संधारण और भुगतान प्रक्रिया नियमानुसार पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में बताया गया कि योजना के तहत दो लाख रुपये से कम की व्यक्तिगत और पांच लाख रुपये तक की सामुदायिक योजनाएं ली जा सकती हैं. योजनाओं का चयन स्थानीय जरूरत और प्राथमिकता के आधार पर करने तथा कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया.
मतदाता सूची पुनरीक्षण में विसंगतियों के सत्यापन का निर्देश
ग्राम पंचायत विकास योजना की भी जानकारी दी गयी. इस दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा करते हुए बीएलओ सुपरवाइजरों को विसंगतियों वाले प्रपत्रों का आवश्यक दस्तावेज लेकर सत्यापन और नियमानुसार समाधान करने का निर्देश दिया गया. मौके पर बीपीओ गीता कुमारी टुडू, पुतुल मुर्मू, सावित्री मुर्मू, प्रमिला किस्कू, जगदीश टुडू, राजेंद्र हांसदा, मीनू मरांडी, सूरज कुमार, कृष्णेंदु मिश्रा, आनंद दुबे, प्रमोद कुमार मुर्मू, अल्फोंस मुर्मू, नरेश सिंह, उकील मुर्मू, विनोद हांसदा, उत्तम पंडित, मनोज दास सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मिलन कुमार साधु
मिलन कुमार साधु वर्ष 2010 से प्रभात खबर से जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत मसलिया प्रखंड के दलाही प्रतिनिधि के रूप में की थी. वर्तमान में वे प्रभात खबर के मसलिया प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. सामाजिक, प्रशासनिक, राजनीतिक, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के संकलन एवं प्रकाशन में उनकी विशेष रुचि रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










