Dumka: मायके जाने की बात कहकर निकली महिला, तीन दिन बाद कुएं में मिला शव

Updated:
विज्ञापन

मायके जाने की बात कहकर निकली महिला का तीन दिन बाद सिंचाई कूप में मिला शव. इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी. मौत की वजह अब भी रहस्य.

विज्ञापन

मसलिया. कठलिया गांव के राणा टोला स्थित सिंचाई कूप से एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान लखनपुर गांव निवासी लखी पुजहरनी (43) के रूप में हुयी है. मृतका के पुत्र काजेश पुजहर ने शव की पहचान की.

मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी महिला

जानकारी के अनुसार, लखी पुजहरनी सोमवार सुबह अपने मायके बुदूडीह जाने की बात कहकर घर से निकली थीं. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटीं. बुधवार देर शाम कठलिया गांव में मशीचरण हांसदा के सिंचाई कूप में महिला का शव होने की सूचना ग्रामीणों को मिली. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी.

घटना की सूचना मिलने पर मसलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुयें से बाहर निकलवाया. शव से दुर्गंध फैल रही थी. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया.

मौत की वजह अब तक स्पष्ट नही

महिला कुयें में कैसे गिरीं या उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है. घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. वहीं मसलिया पुलिस ने मामले में यूडी कांड दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.


विज्ञापन
मिलन कुमार साधु

लेखक के बारे में

By मिलन कुमार साधु

मिलन कुमार साधु वर्ष 2010 से प्रभात खबर से जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत मसलिया प्रखंड के दलाही प्रतिनिधि के रूप में की थी. वर्तमान में वे प्रभात खबर के मसलिया प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. सामाजिक, प्रशासनिक, राजनीतिक, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के संकलन एवं प्रकाशन में उनकी विशेष रुचि रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola