तिरंगे के रंग में रंगा रानीश्वर, हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा देशभक्ति का संदेश

Updated:
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान | Prabhat Khabar Network

एमजी कॉलेज की एनएसएस इकाई ने सादीपुर और आमजोड़ा गांव में हर घर तिरंगा अभियान चलाकर लोगों को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

रानीश्वर. एमजी कॉलेज की एनएसएस इकाई 3 एवं इकाई 1 की ओर से सिदो-कान्हू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सादीपुर तथा आमजोड़ा में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान विद्यार्थियों और ग्रामीणों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना के प्रति जागरूक किया गया.

मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों को किया प्रेरित

सिदो-कान्हू मेडिकल कॉलेज में एनएसएस इकाई 3 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रुपम कुमारी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया. इस दौरान मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान के लिए प्रेरित किया गया. विद्यार्थियों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया.

मौके पर मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन आरएस राय, सचिव मीरा चौधरी, एमजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ अब्दुल रईस खान सहित अन्य लोगों ने एनएसएस के इस प्रयास की सराहना की. एमजी कॉलेज के हिंदी विभाग के डॉ हिमांशु कुमार सिंह ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

1. मेडिकल कॉलेज सादीपुर व आमजोड़ा | Prabhat Khabar Network
हर घर तिरंगा अभियान | Prabhat Khabar Network

आमजोड़ा में ग्रामीणों को किया जागरूक

एनएसएस इकाई 1 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अवर्णा राय के नेतृत्व में गोद लिये गये गांव आमजोड़ा में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्य और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया गया. ग्रामीणों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गयी.

मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य एलिजाबेथ टुडू, उप प्राचार्य रतनाम ज्योति, तनुश्री दे, संगीता घोष, पूजा धीवर, ऋतु पाल, संगीता मुर्मू सहित अन्य मौजूद रहे. वहीं आमजोड़ा में प्रीतिलता मुर्मू, अमिता सोरेन, शीला मुर्मू सहित अन्य लोगों ने अभियान में भाग लिया.


विज्ञापन
साधन सेन

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola