हादसा : दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Sep 2024 8:08 PM
साहिबगंज-गोबिंदपुर स्टेट हाइवे के मसलिया थाना अंतर्गत केंद्रडंगाल फुटबॉल मैदान के पास हाइवा.
प्रतिनिधि, मसलिया साहिबगंज-गोबिंदपुर स्टेट हाइवे के मसलिया थाना अंतर्गत केंद्रडंगाल फुटबॉल मैदान के पास दो बाइक के आपस में जोरदार टक्कर से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है. घायल दो महिलाओं के पैर की हड्डी टूट गयी है. युवक को गंभीर चोट लगी है. बताया जा रहा है कि बाइक से पुरुष व दो महिला सवार होकर चुटोनाथ से खागा जा रहे थे. इसी क्रम आगे से बाइक डोमकट्टा से रानीघाघर आ रहा था. केंद्रडंगाल तीखी मोड़ के पास दोनों बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी. एक बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दूसरी बाइक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल है. सूचना पर मसलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. बाइक को अपने कब्जे में लिया. 108 एंबुलेंस से सभी को दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका भेज दिया. फ़ोटो/सड़क में पड़ी घायल दोनों महिला
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










