कलाईबाड़ी व आसपास के जंगलों में बेरोकटोक पेड़ों की कटाई जारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 6:57 PM
बुद्धिजीवियों का कहना है कि हर साल करोड़ों की राशि खर्च कर जंगल में पेड़ लगाने के बदले पहले से जंगलों में मौजूद पेड़ों की रखवाली करने से जंगल हरा-भरा रहेगा
रानीश्वर. रानीबहाल वनक्षेत्र के कलाईबाड़ी व आसपास के जंगलों में कीमती पेड़ों की कटाई बेरोकटोक जारी है. इससे वन विभाग भी बेख़बर है. महेषबाथान टोंगरा सड़क के किनारे कलाईबाड़ी, डुमरा आदि जंगलों में सोनाझुरी पेड़ों की कटाई जारी है. कहीं-कहीं लगभग सभी पेड़ों की कटाई किये जाने से जंगल खाली हो गया है. बताया जा रहा है कि जंगल खाली हो जाने से वन विभाग की ओर से फिर से पेड़ लगाने का योजना स्वीकृत किया जायेगा. स्थानीय बुद्धिजीवियों का कहना है कि हर साल करोड़ों की राशि खर्च कर जंगल में पेड़ लगाने के बदले पहले से जंगलों में मौजूद पेड़ों की रखवाली करने से जंगल हरा-भरा रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










