हंसडीहा से गोड्डा तक बाइक मार्च कर टोल प्लाजा का किया विरोध

प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव आर्कादित्य यादव के नेतृत्व में हंसडीहा से गोड्डा तक बाइक मार्च निकाला गया. इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए.
एनएचाआइ की नीति जनविरोधी, होगा जोरदार आंदोलन : आर्कादित्य यादव प्रतिनिधि, हंसडीहा हंसडीहा-गोड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगाबथान के पास बने टोल प्लाजा के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है. रविवार को झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव आर्कादित्य यादव के नेतृत्व में हंसडीहा से गोड्डा तक बाइक मार्च निकाला गया. इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत हंसडीहा-गोड्डा रोड पर सभा से हुई. इसके बाद विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने रैली को रवाना किया. रैली में शामिल लोग झंडा-बैनर लेकर टोल प्लाजा हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी करते नजर आये. बाइक मार्च हंसडीहा से पोड़ैयाहाट होते हुए गोड्डा पहुंचा. सभा को संबोधित करते आर्कादित्य यादव ने कहा कि संथाल परगना आर्थिक रूप से पिछड़ा क्षेत्र है. यहां के लोग खेती, मजदूरी और छोटे कारोबार के लिए इसी सड़क पर निर्भर हैं. ऐसे में टोल टैक्स लगाना जनता पर अतिरिक्त बोझ है. उन्होंने केंद्र सरकार और एनएचएआइ की नीति को जनविरोधी बताते हुए चेतावनी दी कि टोल प्लाजा नहीं हटे तो आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा. वहीं, प्रदीप यादव ने कहा कि सुगाबथान जैसे गरीब क्षेत्र में टोल वसूली अन्याय है. कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाती रहेगी. उन्होंने कहा कि जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा. कार्यक्रम में महेश राम चंद्रवंशी, शशि कुमार, रामदिवस जायसवाल, अशोक यादव, दीपक यादव, अरुण जायसवाल, सूरज साह, गुंजन यादव, अख्तर हुसैन, बंगाली चौधरी, मंटू यादव, विकास यादव, विनोद यादव सहित कई लोग मौजूद थे. पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की निगरानी रही. रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. आंदोलनकारियों ने आगे आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




