बांधडीह व बरगो में किसानों को जैविक खेती की मिली जानकारी

Updated:
विज्ञापन
बांधडीह व बरगो में किसानों को जैविक खेती की मिली जानकारी

जरमुंडी प्रखंड के बांधडीह व बरगो गांव में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

विज्ञापन

बासुकिनाथ. कृषि विकास योजना के तहत ऑर्गेनिक फार्मिंग अथॉरिटी ऑफ झारखंड के बैनर तले इको गारंटी, रांची द्वारा जरमुंडी प्रखंड के बांधडीह व बरगो गांव में किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया. जैविक खेती के लिए, किसानों को प्राचीन कृषि पद्धतियों को अपनाने, जैविक उर्वरकों का इस्तेमाल करने और रसायनों का इस्तेमाल कम करने की सलाह दी गयी. कहा रसायनिक खाद के उपयोग से खेत की उर्वरा शक्ति क्षीण होती है. मुख्य प्रशिक्षक ने बताया कि जैविक खेती टिकाऊ तथा उत्पादन अधिक होने के साथ-साथ छोटे किसानों के लिए लाभकारी है. कार्यक्रम में किसानों को नीम अर्क, जीवामृत, मटका खाद, केंचुआ खाद समेत कई प्राकृतिक कीटनाशक व अन्य दवा बनाने की विधि को विस्तार पूर्वक बताया. जैविक खेती से होने वाले फायदे को भी बताया गया. मौके पर क्षेत्रीय पदाधिकारी प्रमोद कुमार, किसान देवज्योति मंडल, हरिवोल मंडल, देवव्रत मंडल, रीना देवी, फूलचंद यादव, शीला देवी, राधे देवी, चमेली देवी सहित दर्जनों किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola