वाहन चेकिंग के दौरान हवलदार को मारा धक्का, चालक भी घायल

हवलदार बबलू मुर्मू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा में भर्ती कराया गया
दुमका नगर. दुमका-रामपुरहाट पथ पर शिकारीपाड़ा कॉलेज के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक चालक ने एक हवलदार को ही ठोकर मार दी, जिससे हवलदार के साथ उक्त बाइक चालक भी जख्मी हो गया. घायल बाइक सवार कौड़ीगढ़ के नकुल राय व राजेंद्र राय तथा हवलदार बबलू मुर्मू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए नकुल राय को पीजेएमसीएच भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार नकुल राय व राजेंद्र राय शिकारीपाड़ा से जिउतिया पर्व की सामग्री लेकर वापस घर कौड़ीगढ़ जा रहा था. इस दौरान शिकारीपाड़ा कॉलेज के समीप पुलिस द्वारा बाइक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. पुलिस द्वारा रोके जाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर हवलदार को ठोकर मार दिया. जिससे तीनों घायल हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










