Dumka College Student Suicide Case: फंदे से लटका मिला एसपी कॉलेज का छात्र, सुसाइड नोट भी बरामद

Updated at : 13 Jan 2021 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
Dumka College Student Suicide Case: फंदे से लटका मिला एसपी कॉलेज का छात्र, सुसाइड नोट भी बरामद

एसपी कॉलेज का छात्र ने किया सुसाइड, जानें क्या थी वजह

विज्ञापन

Dumka Student Suicide News, Dumka Suicide Case, दुमका : शहर के रसिकपुर दासपाड़ा मोहल्ले में विवेक कुमार नाम के युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग में मिली विफलता बतायी जा रही है. पुलिस ने उसके कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया है. पहले सुसाइड नोट में उसने अपने माता-पिता और बहन से ऐसे कदम उठाने पर माफी भी मांगी है. जबकि दूसरे सुसाइड नोट में अपनी प्रेमिका के धोखे का जिक्र किया है. कहा है कि उसकी प्रेमिका ने मंदिर में उसका जीवन साथी बनने की कसमें खायी थी, पर उससे वह पलट गयी.

विवेक की आत्महत्या की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. विवेक मूल रूप से शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मोहलपहाड़ी गांव का रहनेवाला था. करीब दो वर्षों से दासपाड़ा स्थित अपने फूफा अनुज प्रसाद साह के घर में रहकर एसपी कॉलेज से साइंस से ग्रेजुएशन कर रहा था.

Also Read: JharKhand News : हाजत में हुई युवक की मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप, जानें पूरा मामला

पिता दीपक साह ने बताया कि विवेक दो साल से अपने फूफा के इस घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था. सोमवार की रात को अंतिम बार उससे फोन से बात हुई थी. कहा था मकर संक्रांति में घर आऊंगा. मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे विवेक के फोन पर कई बार कॉल किया. रिसीव नहीं करने के बाद दुमका में रहनेवाले भांजा विजय साह को इसकी जानकारी दी, तो उसने जाकर फंदे से लटकता शव देखकर इसकी सूचना घर वालों को दी.

आनन-फानन में दुमका पहुंचकर विवेक को मृत अवस्था में पाया. उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि घटना की रात घर के पीछे की ओर छत के कमरे का दरवाजा खुला था. उन्हें आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है. उन्होंने कहा कि विवेक के पास खाना खाने के लिए सिर्फ एक थाली थी. घटना के बाद कमरे में चार थाली पायी गयी. ऐसे में उनका शक है कि घटना की रात उसके साथ तीन लोग और थे.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola