ePaper

मसलिया में धड़ल्ले से हो रहा ओवरलोडेड बालू लदे ट्रैक्टरों का परिचालन

Updated at : 15 May 2024 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
मसलिया में धड़ल्ले से हो रहा ओवरलोडेड बालू लदे ट्रैक्टरों का परिचालन

दुमका-दलाही मुख्य पथ पर ये नजारा रोजाना देखने को मिल रहा है. बिना नंबर के ट्रैक्टर-टेलर से ओवरलोड बालू की ढुलाई की जा रही है

विज्ञापन

मसलिया. मसलिया अंचल क्षेत्र में इन दिनों ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टरों का परिचालन जोरो पर है. नूनबिल नदी के कुसुमघाटा नामित घाट से ओवरलोड बालू लोड कर ट्रैक्टर दुमका के लिए ले जाया जाता है. दुमका-दलाही मुख्य पथ पर ये नजारा रोजाना देखने को मिल रहा है. बिना नंबर के ट्रैक्टर-टेलर से ओवरलोड बालू की ढुलाई की जा रही है. एक चालान से अन्य घाटों से दो तीन ट्रैक्टर लोड कर ऊंचे दामों में बेचे जाने की भी सूचना है. ट्रैक्टर के एक चालक से पूछे जाने पर बताया कि दुमका ले जा रहा हूं. ट्रैक्टर मालिक अधिक कमाई करने के चक्कर मे 100 सीएफटी के जगह 150 सीएफटी बालू का उठाव कर ले रहे है. चालान 100 सीएफटी का ही मिलता है. एक ट्रैक्टर में बालू की ढुलाई का क्षमता 100 सीएफटी रहता है. जबकि अधिक लोड किया जाता है. जिससे घुमावदार रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होने का संभावना बन जाती है. इस संबंध में मसलिया सीओ से पूछे जाने पर बताया कि ओवरलोड बालू की ढुलाई हो रही है तो गलत है. पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola