चिरिकमारा गांव में आग लगने से एक घर जलकर राख

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jun 2024 8:20 PM

विज्ञापन

घर का सारा कुछ जल जाने के बाद पीड़िता ने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की

विज्ञापन

रामगढ़. प्रखंड की महुबना पंचायत के चिरिकमारा गांव में सोमवार की रात में हुए अग्निकांड में एक घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया. चिरिकमारा ग्राम निवासी ताला मरांडी के घर में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गयी, जिसके कारण घर के सारे सामान के साथ करीब आधा दर्जन बकरी तथा खस्सी भी जिंदा जल गया. अगलगी की घटना देर रात में होने के कारण घर के सदस्यों के साथ पूरा गांव गहरी नींद में सो रहा था. आग की लपटों की गर्मी तथा बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवालों की नींद टूटी. घर वालों के जगने तक पूरा घर आग की लपटों में घिर चुका था. आग की प्रचंड लपटों में घिरे घर में बंधे पशु घर वालों की नजरों के सामने जिंदा ही जल गये. घर वालों के काफी शोर मचाने के बाद आसपास के ग्रामीण जमा हुए. तब तक घर का सारा सामान जल चुका था. अग्निकांड में लगभग पचास हजार रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान है. अग्निकांड से पीड़ित महिला विधवा है तथा उसकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है. अगलगी की घटना में मेहनत मजदूरी कर जमा किया गया. घर का सारा कुछ जल जाने के बाद पीड़िता ने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है. महूबना पंचायत के उपमुखिया गौतम कुमार मांझी ने पीड़िता के घर पहुंच कर नियमानुसार उसे हर तरह की सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola