Lead News : जरमुंडी में पिकअप व स्कूल वैन की टक्कर में चालक की मौत, तीन घायल

Edited by ANAND JASWAL
Updated:
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूल वैन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चालक अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद पिकअप सड़क किनारे पलट गयी और उसका चालक भाग निकला.

विज्ञापन

बासुकिनाथ. जरमुंडी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के पास हरिपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात पिकअप वाहन (डब्ल्यूबी37ई/6700) और स्कूल वैन के बीच भीषण टक्कर हो गयी, जिसमें स्कूल वैन चालक अजय कुमार मंडल (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी. वह हरिपुर बाजार पंचायत के लतापाकर गांव का निवासी था. हादसे में तीन अन्य – अमित मंडल (32), सुदेश मंडल (63), और बेबी देवी (50) घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका रेफर किया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक अजय और अमित एक शादी समारोह से देर रात लौटे थे और शराब के नशे में थे. रात में बाइक दुर्घटना में घायल हुए अमित को अजय अपनी स्कूल वैन से उसके माता-पिता के साथ इलाज के लिए जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही सब्जी लदी पिकअप से जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूल वैन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चालक अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद पिकअप सड़क किनारे पलट गयी और उसका चालक भाग निकला. पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है. अजय अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है. गांव में इस दुर्घटना से शोक का माहौल है. परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola