मसानजोर डैम का जलस्तर घट जाने से नहर से निकल रहा कम पानी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 May 2024 12:08 AM
किसानों ने बताया कि गरमा धान की खेती के लिए एक दो बार और सिंचाई उपलब्ध हो जाने से गरमा धान फसल झुलसने से बच जाता
रानीश्वर. मसानजोर डैम का जलस्तर घट जाने से डैम से निकाले गए मयूराक्षी बायांतट मुख्य नहर से कम पानी निकल रहा है. जिससे अंतिम छोर के खेतों तक नहर का पानी नहीं पहुंच रहा है. किसानों ने बताया कि गरमा धान की खेती के लिए एक दो बार और सिंचाई उपलब्ध हो जाने से गरमा धान फसल झुलसने से बच जाता. हालांकि जिन किसानों ने पहले ही धान रोपनी की थी. उन किसानों का धान फसल पककर तैयार हो चुका है. मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार मसानजोर डैम में जलस्तर 365.50 फीट तक पहुंच चुका है. डैम में नहर का गेट दिखाई दे रहा है. नहर से कम मात्रा में पानी निकल रहा है. अभी तक जिन किसानों के खेतों में धान फसल में बाली नहीं आया है उन किसानों को चिंता सता रही है. नहर से कम पानी निकलने तथा तेज धूप के चलते सभी खेतों तक नहर का पानी नहीं पहुंच रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










