हादसा : दो हादसों में साइकिल व बाइक सवार घायल, भर्ती
Published by : ANAND JASWAL Updated At : 19 Jan 2026 7:42 PM
रानीश्वर व टोंगरा थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर हुई घटना.
रानीश्वर. रानीश्वर व टोंगरा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसे में दो लोग घायल हो गये. दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डाॅ बसंती हेंब्रम व डॉ आजाद शेखर पंडित व कर्मियों ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया. पहली दुर्घटना रानीश्वर थाना क्षेत्र के दुमका-सिउड़ी मुख्य सड़क के कुमिरदहा के पास हुई. टोटो के धक्के से साइकिल सवार अजित मंडल ( 65) गंभीर रूप से घायल हो गया. बेहोशी की हालत में उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया. दूसरी दुर्घटना टोंगरा थाना क्षेत्र के छोटाहरखी गांव के पास बाइक से गिर कर सोनी शील घायल हो गया. परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










