झारखंड: बेटे ने बेरहमी से की मां की हत्या, पुलिस ने भेजा जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2023 7:00 PM
मृतका रखिया बीबी के तीसरे बेटे गुलाम अंसारी ने मंझले भाई मानुर अंसारी के विरुद्ध मां को साबल से वारकर हत्या करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने बताया कि वह राशन लेने लखनपुर गया था. उसकी पत्नी बकरियों को खूंटने बाहर की ओर गयी थी. इसी दौरान भाई ने मां को मार डाला.
दुमका/शिकारीपाड़ा: दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मंझलाडीह में एक कलयुगी बेटे ने साबल घोंप कर अपनी मां की हत्या कर दी है. पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा बांधकर रखे गये मानुर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है और मां रखिया बीबी का शव अपने कब्जे में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेज दिया गया है. हत्या के आरोपी मानुर अंसारी को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है.
भाई मानुर अंसारी ने मां की कर दी हत्या
मृतका रखिया बीबी के तीसरे बेटे गुलाम अंसारी ने मंझले भाई मानुर अंसारी के विरुद्ध मां को साबल से वारकर हत्या करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है. गुलाम अंसारी ने बताया कि वह शुक्रवार को जनवितरण प्रणाली की दुकान से राशन लेने लखनपुर गया था. उसकी पत्नी बकरियों को खूंटने बाहर की ओर गयी थी. इसी दौरान उसका भाई मानुर अंसारी मां को साबल से मार रहा था. उसकी पत्नी को लौटते देख मानुर अंसारी घर के अंदर घुस गया. मां लहूलुहान अवस्था में चित पड़ी थी तथा आसपास खून गिरा हुआ था.
आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट
पत्नी द्वारा हल्ला करने पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गये. तब तक उसकी मां मर चुकी थी. उन्होंने बताया कि उनकी मां की हत्या उसके भाई मानुर अंसारी ने साबल से मार किया है तथा साक्ष्य छुपाने के लिए खून से सने साबल को धो दिया है. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश राम ने बताया कि हत्यारोपी मानुर अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में दुमका जेल भेज दिया गया है. आगे पुलिस अनुसंधान कर रही है.
Also Read: झारखंड में नक्सलियों की साजिश एक बार फिर नाकाम, पुलिस ने बरामद किए तीन आईईडी बम व 18 स्पाइक होल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










