स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए सीओ ने उपलब्ध करायी जमीन
Published by : ANAND JASWAL Updated At : 19 Jan 2026 7:31 PM
राजस्व उप निरीक्षक, प्रभारी अंचल निरीक्षक व अमीन ने जांच के बाद तैयार कर सीओ के माध्यम से सिविल सर्जन को भेजा गया है.
प्रतिनिधि, रानीश्वर बृंदावनी पंचायत के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित आदिवासी बहुल दुखियाडीह गांव में 15वें वित्त आयोग से निर्माण कराये जाने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के लिए अंचल अधिकारी ने जमीन उपलब्ध करा दी है. सीओ शादां नुसरत ने असैनिक शैल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को भूमि से संबंधित रिपोर्ट दे दी है. राजस्व उप निरीक्षक, प्रभारी अंचल निरीक्षक व अमीन ने जांच के बाद तैयार कर सीओ के माध्यम से सिविल सर्जन को भेजा गया है. यह भूमि बृंदावनी पंचायत के मौजा दुखियाडीह में स्थित है. अनाबादी खाता संख्या 19, प्लॉट संख्या 268, कुल रकबा दो बीघा 12 कट्ठा 18 धूर, भूमि की किस्म पुरातन पतित है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नदियानंद मंडल ने बताया कि दुखियाडीह में नये स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के निर्माण से न केवल गांव, बल्कि आसपास के ग्रामीणों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. नये स्वास्थ्य उपकेंद्र के संचालन के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली भी की जायेगी, जिससे इलाज के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं रह जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










