दुमका से केदारनाथ के लिए रवाना हुई टूरिस्ट बस उत्तर प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

दुमका से केदारनाथ के लिए रवाना हुई टूरिस्ट बस उत्तर प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में चालक, उपचालक समेत 4 लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

आनंद जायसवाल, दुमका : दुमका के हंसडीहा से शुक्रवार को केदारनाथ के लिए रवाना हुई शुभम टूरिस्ट बस रविवार को उत्तर प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में बस के केबिन में सवार एजेंट, उपचालक व चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना शनिवार देर रात की है. घायलों को स्थानीय पुलिस की मदद से इलाज के लिए एबुलेंस के द्वारा बनारस स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया. बस के स्लीपर पर सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. सीट पर बैठे कुछ यात्रियों को सिर व हाथ-पैर तथा सीने में आंशिक चोटें आई है.

बस की गति तेज होने के कारण हुआ हादसा

बस में सवार यात्री महेंद्र मंडल की मानें तो 14 जून को वे लोग दुमका के हंसडीहा से बस में सवार होकर केदारनाथ के लिए निकले. शनिवार रात करीब दस बजे खाना पीना खाकर सभी लोग गया से प्रयागराज के लिए निकले थे. इसी बीच चंदौली में डीजल लेने के बाद मुगलसराय से 10 किलोमीटर पीछे झौंसी अग्रवाल पेट्रोल पंप के समीप बस चालक जल्दी पहुंचने की फेर में बस चालक तेज गति वाहन चलाने लगा. इसी बीच बस आगे आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गयी. जबकि कंटेनर के आगे चल रही मिनी ट्रक भी कंटेनर के ठोकर से सड़क पर पलट गई.

बस केबिन के उड़े परखच्चे

इस हादसे में बस केबिन के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद बस के आगे का गेट जाम हो गया. जिसके बाद इमरजेंसी गेट से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया. घटना के बाद बस पर सवार सभी यात्री सहमे हुए थे. फिलहाल सभी यात्रियों को बनारस स्थित एक होटल में सुरक्षित रखा गया है.

इस बस में अलग-अलग जगह से लगभग 52 यात्री हुए थे सवार

बताया जाता है कि बस में करीब 52 यात्री सवार थे. जिसमें हंसडीहा से 3, भाटिन से 3, सिलठा से 1, रामगढ़ से 4, बासुकिनाथ से 4, दुमका से 14 सहित आसनसोल व धनबाद के श्रद्धालु सवार थे. बताया गया कि उनका यह टूर 20 दिनों का है. 14 जून को धनबाद से बस खुलने के बाद 15 जून को सुबह गया में रूकी. 15 जून की रात दस बजे बस खुलने के बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रही थी. रविवार को गंगा दशहरा पर वहां गंगास्नान के बाद वृंदावन जाना था. लेकिन रास्ते में मुगलसराय से करीब 10 किलोमीटर पहले चंदौली के पास बस हादसे का शिकार हो गई.

Also Read: दुमका : न सड़क,न बिजली और न शुद्ध पानी, नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं काठीकुंड प्रखंड के लोग

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola