कैंपस : डीएमएफटी फंड से पांच स्कूलों का बनेगा बाउंड्रीवाल
Published by : ANAND JASWAL Updated At : 13 Mar 2026 5:55 PM
डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट फंड से रानीश्वर के पांच स्कूलों में बाउंड्री वॉल निर्माण की स्वीकृति दी गयी है
रानीश्वर. डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट फंड से रानीश्वर के पांच स्कूलों में बाउंड्री वॉल निर्माण की स्वीकृति दी गयी है. बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि इन विद्यालयों में मध्य विद्यालय सादीपुर, प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर, मिडिल स्कूल धानभाषा व प्राथमिक विद्यालय धानभाषा तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय कदमा के नाम शामिल हैं, जबकि प्लस टू हाईस्कूल रघुनाथपुर में बाउंड्री वॉल निर्माण की स्वीकृति प्रतीक्षा सूची में है. कार्य हो जाने से स्कूल भवन न केवल सुरक्षित रहेगा, बल्कि हाइवे के किनारे इन स्कूलों के अवस्थित रहने से बच्चे भी सुरक्षित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










