ePaper

दूसरे मैच में बोकारो ने गिरिडीह को 118 रनों से हराया

Updated at : 19 Jan 2026 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे मैच में बोकारो ने गिरिडीह को 118 रनों से हराया

टॉस जीतकर गिरिडीह की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

विज्ञापन

शतकीय पारी के लिए बोकारो के अविनाश कुमार को मैन ऑफ द मैच किया घोषित संवाददाता, दुमका झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा दुमका में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 टूर्नामेंट का दूसरा मैच बोकारो और गिरिडीह के बीच खेला गया, जिसमें बोकारो की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गिरिडीह को 118 रनों से पराजित किया. टॉस जीतकर गिरिडीह की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो की टीम ने 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 343 रन बनाये. बोकारो से अविनाश कुमार ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 133 रन बनाये. गिरिडीह से गेंदबाजी में अभिमन्यु कुमार ने चार विकेट हासिल किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गिरिडीह टीम 47.1 ओवर में 225 रन पर सिमट गयी. गिरिडीह से सुजल ठाकुर (35), सुजल कुमार (37) और मंटू (35) ने संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं. बोकारो की गेंदबाजी में वृषांक तिवारी ने पांच विकेट, जबकि अंशु और मेहुल ने दो-दो विकेट झटके. शानदार प्रदर्शन के लिए बोकारो के अविनाश कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. उन्हें एसोसिएशन के ऑब्जर्वर सोनू कुमार सिंह व जिला क्रिकेट संघ के सदस्यों ने ट्रॉफी और 5000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की. मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ, दुमका की टीम के अलावा झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने नियुक्त निर्णायक अभिषेक आनंद व अजीत कुमार, स्कोरर सौमित समन्ता, एलओ प्रदीप कुमार तथा जिला क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल, उपाध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष ललित तिवारी व सहायक सचिव दिवाकर शर्मा उपस्थित थे. खिलाड़ियों का उत्साहबर्धन किया. मंगलवार का मैच दुमका व गिरिडीह के बीच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola