डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन के लिए आवेदन 22 से
Published by : ANAND JASWAL Updated At : 19 Jan 2026 7:37 PM
प्रवेश परीक्षा 10 मार्च को होगी. प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयनित छात्रों का नामांकन आरक्षण रोस्टर के अनुसार 18 से 27 मार्च तक लिया जायेगा.
संवाददाता, दुमका उत्कृष्ट विद्यालय डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, दुमका प्लस टू जिला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में कक्षा छह व नौ में नव नामांकन के लिए 22 जनवरी से 16 फरवरी तक आवेदन पत्र भरे जायेंगे. आवेदन ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है. प्रभारी प्राचार्य महेंद्र राजहंस ने बताया कि नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 10 मार्च को होगी. प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयनित छात्रों का नामांकन आरक्षण रोस्टर के अनुसार 18 से 27 मार्च तक लिया जायेगा. वहीं, नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से होगी. श्री राजहंस ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, दुमका सीबीएसइ से मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम का उत्कृष्ट विद्यालय है. यहां विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों व स्मार्ट क्लास के माध्यम से अध्यापन कार्य किया जाता है. बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय का परिणाम उत्कृष्ट रहा है. यहां के छात्र शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर जिला एवं राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं. नामांकन प्रभारी निवास रजक ने बताया कि नामांकन के लिए जारी नियमों को पूरा करने वाले छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन-पत्र जमा कर सकते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर आवेदन करनेवाले छात्रों को ही प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










