डीलर ने पर्ची काटने के बाद चार-पांच माह का नहीं दिया अनाज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Sep 2024 11:51 PM
प्रखंड कार्यालय पहुंच कर राशन कार्डधारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, लगाया आरोप
गोपीकांदर. गोपीकांदर प्रखंड में जन वितरण व्यवस्था सुधर नहीं रही है. आये दिन इस इलाके के पीडीएस डीलरों के विरुद्ध शिकायतें प्रशासन को मिलती रहती हैं. बावजूद पीडीएस दुकानदारों की धांधली कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ग्रामीणों के अनुसार राशन कार्डधारकों को मिलनेवाले चावल अब बाजारों में जा रहे हैं. कार्य में पीडीएस दुकानदार के अलावा गोदाम से संबंधित कर्मियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. ताजा मामला पहाड़पुर पीडीएस दुकानदार फागोमति टुडू के खिलाफ लाभुकों ने लिखित शिकायत बीडीओ से की है. सोमवार को पहाड़पुर और जोड़ासीमल गांव के सैकड़ों राशन कार्डधारक बीडीओ के पास पहुंचकर अपनी परेशानी से अवगत कराया. राशन कार्डधारी प्यारी हेंब्रम ने बताया कि कार्डधारियों में से कई को इस साल के चार महीना तो किसी के पांच माह की ऑनलाइन पर्ची तो काटी गयी. पर राशन नहीं दिया गया है. हर बार चावल नहीं आने की बात कही गयी. फिंगर लगाने के बाद कागज के टुकड़े में तिथि और किलोग्राम लिखकर कार्डधारकों को दिया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम मोदी ने बताया कि लिखित आवेदन को संज्ञान में ले लिया गया है. जांच करने के बाद दोषी पीडीएस दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी और जितने भी कार्डधारी हैं, उन्हें उनका वाजिब हक उपलब्ध कराया जायेगा. मौके पर सुरेश मरांडी, मांझी मरांडी, मांझी मरांडी, होपना मरांडी, जीतन टुडू सहित अन्य कार्ड धारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










