संताल परगना में रघुवर दास ने पूछा, कब तक शिबू सोरेन को ढोओगे?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2017 2:41 PM
undefined दुमका : शिकारीपाड़ा में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्य विपक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा पर जम कर हमला बोला. उन्होंने झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे जल, जंगल, जमीन के नाम पर राजनीति करते रहे, पुत्र के पास कितनी […]
undefined
दुमका : शिकारीपाड़ा में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्य विपक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा पर जम कर हमला बोला. उन्होंने झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे जल, जंगल, जमीन के नाम पर राजनीति करते रहे, पुत्र के पास कितनी जमीन है सब जानते हैं. रघुवर दास ने कहा कि बाप-बेटे आदिवासियों का शोषण करते रहे, ठगते रहे, राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति करते रहे.मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सवाल उठाया कि शिबू सोरेन को कब तक ढोओगे?
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सांसद रिश्वत कांड में तीन करोड़ रुपये लेकर शिबू सोरेन ने अपने को बेचने का काम किया था. उन्होंने कहा कि भाजपा वोट बैंक की राजनीति नहीं करती है.उन्होंने कहा कि हम गरीबके विकास और बदलाव की राजनीति करते हैं.
संताल परगना के विकास के लिए CM रघुवर दास बार-बार ‘अवतार ‘ के रूप में आ रहे हैं : मंत्री लोइस मरांडी
उन्होंने कहा कि बिना संताल परगना के विकास के झारखंड का विकास नहीं हो सकता है.लोगों को शिक्षित होना होगा.विकास शिक्षा से ही होगा.उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को स्कूल भेजना होगा. झारखंड नामधारी इसीलिए शिक्षित नहीं होने देना चाहते हैं.
दुमका पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास, बाबूलाल की पार्टी झाविमो में लगायेंगे सेंध
रघुवर दास ने कहा कि70 साल से मुसलिमों को विकास से वंचित रखा. चुनाव के वक्त उन्हें डराते रहे कि भाजपा पाकिस्तान भेज देगी, मार देगी, काट देगी. आदिवासी को डराते हैं कि जमीन बेच देगा, हेमंत सोरेन ने ही तो बालू मुंबई वालों को बेच दिया था. उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










