जनता से अपील : अस्मिता बचाने को सिखायें सबक

Updated at : 08 Apr 2017 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
जनता से अपील : अस्मिता बचाने को सिखायें सबक

दुमका: जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लिट्टीपाड़ा विधानसभा उप चुनाव को लेकर गोपीकांदर प्रखंड के छतरचुंआ में एक सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हक व अधिकार को बचाने के लिए क्षेत्र की जनता को अब जागना होगा. इन दोनों को बचाने की ताकत न तो झारखंड […]

विज्ञापन
दुमका: जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लिट्टीपाड़ा विधानसभा उप चुनाव को लेकर गोपीकांदर प्रखंड के छतरचुंआ में एक सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हक व अधिकार को बचाने के लिए क्षेत्र की जनता को अब जागना होगा. इन दोनों को बचाने की ताकत न तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास है और न ही भाजपा के पास.

श्री मरांडी ने कहा कि 2006 से 2014 तक झारखंड मुक्ति मोर्चा-भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग सरकार बनायी और मिलकर भी सरकार चलाया. उस समय जो नियुक्ति हुई थी उन सारी नियुक्तियों में बाहरी लोगों को बहाल किया गया. धरती पुत्रों को हक, अधिकार व रोजगार दिलाने के लिए इन दोनों दलों ने कभी नहीं सोचा.

श्री मरांडी ने अंतिम बेला में कई जनसभा को संताली में भी संबोधित किया. कहा कि भाजपा-झामुमो से आदिवासियों-मूलवासियों का हक और अधिकार नहीं बचेगा. हमारी अस्मिता नहीं बचेगी. इसलिए हमारी अस्मिता को बचाने के लिए इन दोनों दलों को सबक सिखाना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola