Katore Katore गाने का रोमांस देख लिया? अब 'Sipahi' फिल्म OTT पर देखें

Published by :Sheetal Choubey
Published at :12 Apr 2026 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
Sipahi Movie

सिपाही मूवी, फोटो- यूट्यूब

Katore Katore गाने में निरहुआ और आम्रपाली की रोमांटिक केमिस्ट्री ने बढ़ाया तापमान, अब देखें इसकी फिल्म 'सिपाही' और जानें इसे OTT या ऑनलाइन कहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Katore Katore: भोजपुरी सिनेमा में रोमांस और एंटरटेनमेंट की बात हो और दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. फिल्म ‘सिपाही’ का सुपरहिट गाना ‘कटोरे कटोरे’ इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि क्यों यह जोड़ी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री और स्क्रीन प्रेजेंस ने फैंस का दिल जीत लिया है. ऐसे में आइए अब इस गाने की खासियत, फिल्म की कहानी और इसे आप किस ओटीटी या प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, इसके बारे में जानते हैं.

फिल्म ‘सिपाही’ की कहानी

‘सिपाही’ एक एक्शन और रोमांस से भरपूर भोजपुरी फिल्म है, जिसमें देशभक्ति और इमोशन्स का मजबूत मेल देखने को मिलता है. कहानी एक ऐसे सिपाही के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने कर्तव्य और निजी जीवन के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करता है.

वह देश की सेवा के लिए समर्पित रहता है, लेकिन साथ ही अपने प्यार और रिश्तों को लेकर भी कई इमोशनल चुनौतियों का सामना करता है. फिल्म में एक्शन, इमोशन और रोमांस का अच्छा मेल देखने को मिलता है, जो दर्शकों को अंत तक जोड़े रखता है.

सिपाही फिल्म ऑनलाइन कहां देखें?

अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो इसे आप आसानी से यूट्यूब और ओटीटी प्लेटफॉर्म Chaupal पर ऑनलाइन देख सकते हैं.

गाने की खासियत और लोकप्रियता

‘कटोरे कटोरे’ गाना अपनी रोमांटिक धुन और देसी भोजपुरी टच के लिए काफी पॉपुलर है. इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री बेहद नैचुरल और आकर्षक लगती है, जो दर्शकों को बार-बार देखने पर मजबूर कर देती है.

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसका म्यूजिक और विजुअल प्रेजेंटेशन है, जिसमें रोमांस और हल्के-फुल्के फन का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. यह गाना यूट्यूब पर भी काफी पसंद किया गया है और भोजपुरी फैंस के बीच लगातार ट्रेंड करता रहता है. यही वजह है 8 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को 55 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं.

यह भी पढ़ें: Bole Jiya Piya Piya Ho में रोमांस ही रोमांस, अब OTT पर देखें निरहुआ और आम्रपाली की पूरी फिल्म

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola