प्रशासन की लापरवाही के कारण राशन से वंचित हैं ग्रामीण

शिकारीपाड़ा: प्रखंड के जामुगुडिया पंचायत के उपमुखिया हेमंत साहा ने गुरुवार को पंचायत भवन मे तालाबंदी को लेकर बीडीओ के नाम से प्रखंड के प्रधान सहायक को आवेदन दिया. जिसमें उपमुखिया श्री साहा ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण जामुगुड़िया पंचायतवासी करीब एक वर्ष से राशन से वंचित है. जिससे आक्रोशित हो कर […]
उन्होंने बताया कि पंचायत के 286 लाभुकों की राशन कार्ड में त्रुटि रहने के कारण सुधार के दिया गया था.एक वर्ष बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर 29 अप्रैल 2016 को धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया था तथा संबंध मे आवेदन 7 सितंबर को जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया था. लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
मौके पर उपमुखिया के साथ गैबरियल मरांडी, संतोष कुमार भगत व ग्रामीण शामिल थे. प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रिजवान खान ने बताया कि विभाग द्वारा राशनकार्ड का पोर्टल बंद किया गया है. पोर्टल खुलते ही जामुगुड़िया पंचायत के 286 राशन कार्ड तथा प्रखंड के अन्य भागो के राशन कार्ड से वंचित परिवारों का कार्ड बनवाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




