तीन घंटे तक लोगों ने किया सड़क जाम

Updated at : 05 Apr 2017 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
तीन घंटे तक लोगों ने किया सड़क जाम

आक्रोश. बिना कागजात के ले जाये जा रहे थे बोल्डर, ग्रामीणों ने जताया विरोध जाम के कारण चित्तरागड़िया, कौवामहल व बेनागड़िया में गाड़ियों की कतार लग गयी. जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई. वहीं मामले में मान-मनौव्वल के बाद चेतावनी दी गयी, उसके बाद ही आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया. शिकारीपाड़ा : थाना […]

विज्ञापन

आक्रोश. बिना कागजात के ले जाये जा रहे थे बोल्डर, ग्रामीणों ने जताया विरोध

जाम के कारण चित्तरागड़िया, कौवामहल व बेनागड़िया में गाड़ियों की कतार लग गयी. जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई. वहीं मामले में मान-मनौव्वल के बाद चेतावनी दी गयी, उसके बाद ही आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया.
शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र के हरिपुर बेनागड़िया पथ पर दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क को हरिपुर के पास ग्रामीणों ने बिना कागजात के बोल्डर परिवहन को लेकर सड़क जाम कर दिया. जिससे चित्तरागड़िया, कौवामहल, बेनागड़िया आदि जगहों से बोल्डर लेकर आने वाले वाहनों की कतार लग गयी. करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने कागजात लेकर बोल्डर परिवहन करने की चेतावनी देकर जाम को तोड़ा. जाम समाप्ति के बाद ग्रामीणों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश मुरमू की अध्यक्षता में बैठक कर मुख्यमंत्री के नाम पर बीडीओ को एक मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया.
श्री मुर्मू अवैध पत्थर खदानों को बंद कराया जाने को ऐतिहासिक कदम बताते हुए वैध क्रशर से उड़ते धूलकणों की रोकथाम करने, लीज क्षेत्र से बाहर खनन न करने आदि की बात कही. मौके पर जगन किस्कू, पंचायत समिति सदस्य सुनील मरांडी, विजय मुर्मू, साहेब हेम्ब्रम, लुखीराम सोरेन, अशोक मुर्मू, कमलाकांत राय, सोम मुर्मू, सेंटू दास आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola