चैती दुर्गा अष्टमी पर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बासुकिनाथ : बासंती दुर्गापूजा के अष्टमी तिथि मंगलवार को बासुकिनाथ दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. दुर्गा अष्टमी को लेकर बाबा फौजदारीनाथ दरबार में शिव एवं शक्ति की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही. दुर्गा मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा के समक्ष अनुष्ठानपूर्वक माता की अाराधना की गयी. मंदिर प्रांगण में […]
बासुकिनाथ : बासंती दुर्गापूजा के अष्टमी तिथि मंगलवार को बासुकिनाथ दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. दुर्गा अष्टमी को लेकर बाबा फौजदारीनाथ दरबार में शिव एवं शक्ति की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही.
दुर्गा मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा के समक्ष अनुष्ठानपूर्वक माता की अाराधना की गयी. मंदिर प्रांगण में भक्तों ने कन्या पूजन किया. महिलाएं उपवास में रहकर माता की पूजा अर्चना कर रही है. नवमी तिथि को मंदिर प्रांगण में भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जायेगा. मंदिर को आकर्षक विद्युत रंगीन बल्ब व फूलों से सजावट की गयी है. वहीं बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में भी भक्तों ने गठबंधन, पूजा अर्चना एवं ध्वजा चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की. मंदिर प्रांगण में भक्तों ने कई तरह के धार्मिक अुनष्ठान कराये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




