अलग-अलग हादसे में दो की माैत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना. बासुकीनाथ व गाेपीकांदर में अनियंत्रित वाहन बना जानलेवा जिले में हादसे का दिन रहा शनिवार. अलग-अलग हादसे में बासुकिनाथ व गोपीकांदर में जहां दो की मौत हो गयी. वहीं शुक्रवार की रात को भी दुमका में एक महिला की मौत का मामला प्रकाश में आया. जिसमें आधा दर्जन अन्य भी घायल हो गये […]
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना. बासुकीनाथ व गाेपीकांदर में अनियंत्रित वाहन बना जानलेवा
जिले में हादसे का दिन रहा शनिवार. अलग-अलग हादसे में बासुकिनाथ व गोपीकांदर में जहां दो की मौत हो गयी. वहीं शुक्रवार की रात को भी दुमका में एक महिला की मौत का मामला प्रकाश में आया. जिसमें आधा दर्जन अन्य भी घायल हो गये थे. जिसे लेकर आक्रोशितों ने सड़क भी जाम कर दिया.
बासुकिनाथ/गोपीकांदर : तालझारी थानान्तर्गत रायकिनारी मार्ग पर देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बरमासा गांव के 22 वर्षीय मनोज राणा की मौत हो गयी. सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन जुलूस में वह नाचते गाते युवक जा रहा था. इसी बीच ट्रैक्टर के पिछले चक्का के चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इस घटना से युवक के परिजन मर्माहत है. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी को छोड़ कर भाग गया.
वहीं गोपीकांदर के दुमका पाकुड़ मुख्य सड़क पर दुर्गापुर के निकट शुक्रवार देर रात को अज्ञात वाहन से कुचल जाने पर सड़क हादसे में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. शव की पहचान रांगा गांव के सनातन मरांडी के रूप में हुई है. घटना की खबर दूसरे दिन सुबह आसपास के लोगों को मिली. पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये दुमका भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




