सरकारी डाकबंगले पर झामुमो के जिला सचिव का कब्जा

Published at :01 Feb 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी डाकबंगले पर झामुमो के जिला सचिव का कब्जा

गुहार. महुवाडंगाल के एक शख्स ने मामले को लेकर की शिकायत सरकारी भवनों के दुरुपयोग का मसला अक्सर उठते रहता है. दुमका में भी झामुमो के जिला सचिव पर सरकारी डाक बंगले में अवैध कब्जा करने का आरोप लगा है. दुमका : शहर से सटे दुधानी पंचायत में बिजली आॅफिस के ठीक सामने प्राथमिक विद्यालय […]

विज्ञापन

गुहार. महुवाडंगाल के एक शख्स ने मामले को लेकर की शिकायत

सरकारी भवनों के दुरुपयोग का मसला अक्सर उठते रहता है. दुमका में भी झामुमो के जिला सचिव पर सरकारी डाक बंगले में अवैध कब्जा करने का आरोप लगा है.
दुमका : शहर से सटे दुधानी पंचायत में बिजली आॅफिस के ठीक सामने प्राथमिक विद्यालय के बगल में अवस्थित सरकारी डाक बंगले को झामुमो के जिला सचिव शिव कुमार बास्की ने कब्जा कर रखा है.
मुहल्ले के भी बहुत कम ही लोग जानते हैं कि यह सरकारी डाक बंगला है, जो सिंचाई विभाग की मिल्कियत है. इस डाक बंगला में पिछले कई सालों से श्री बास्की का कब्जा है. महुवाडंगाल के ही एक शख्स बालमुकुंद राउत ने पदाधिकारियों से लेकर सीएम तक इसकी शिकायत की है.
पदाधिकारियों से लेकर सीएम तक लगायी गुहार
उक्त डाकबंगले में हम दो-तीन साल से थे. पर अब अपना घर बना चुके हैं और वहीं रह रहे हैं.
शिवा बास्की, जिला सचिव झामुमो.
डाकबंगला में बिजली का कनेक्शन लिया गया है या नहीं, इसकी पहले सटीक जांच करायी जायेगी उसके बाद सही पाये जाने पर आवश्यक कार्रवाई होगी.
दुर्गाशंकर सिंह, जेइ, विद्युत विभाग.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola