चौक पर सरकार का फूंका पुतला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Feb 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

प्रोपर्टी टैक्स में वृद्धि के खिलाफ राजद का फूटा आक्रोश दुमका : राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में टीन बाजार चौक पर नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स और प्रोपर्टी टैक्स की बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ मुख्यमंत्री रघुवर दास का मंगलवार को पुतला दहन किया. राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि […]
विज्ञापन
प्रोपर्टी टैक्स में वृद्धि के खिलाफ राजद का फूटा आक्रोश
दुमका : राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में टीन बाजार चौक पर नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स और प्रोपर्टी टैक्स की बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ मुख्यमंत्री रघुवर दास का मंगलवार को पुतला दहन किया. राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि टैक्स वृद्धि सरकार की जनविरोधी नीति है. केन्द्र और झारखंड की बीजेपी सरकार लगातार मनमाना फैसला लेकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार का शोषण कर रही है. उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में भी इतनी लगान नहीं देनी पड़ती थी. जितनी आज देनी पड़ रही है. इस सरकार में कभी नोटबंदी के नाम पर तो कभी सर्विस टैक्स, होल्डिंग टैक्स,
उत्पाद शुल्क आदि तरह-तरह से गरीबों की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम कर रही है. जनता पर लगातार टैक्सों का बोझ डाल कर जीना मुहाल कर दिया है. सरकार का ये निर्णय न्यायोचित भी नहीं है. जब तक सरकार इसे वापस नहीं लेती है राजद का आंदोलन जारी रहेगा. कार्यक्रम में राधा हरिजन, लक्ष्मण पासवान, जीतेश कुमार दास, सतीश वर्मा,सुबोध यादव, कंचन यादव, हरी मंडल उर्फ़ झारखंडी लालू, संजय यादव, राजेंद्र राउत, वीरेंद्र यादव,दिनेश मिश्रा,जुलकर अंसारी, महमूद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




