प्रचार-प्रसार में जुटे झामुमो कार्यकर्ता

Published at :31 Jan 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
प्रचार-प्रसार में जुटे झामुमो कार्यकर्ता

नोनीहाट : झारखंड मुक्ति मोरचा के स्थापना दिवस पर 2 फरवरी को गांधी मैदान में होने वाली जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं की भारी भीड जुटाने के लिए रामगढ प्रखंड झामुमो कार्यकर्ता सघन जनसंपर्क अभियान और व्यापक प्रचार प्रसार कर रहे हैं. दुमका भागलपुर पथ पर नोनीहाट से लेकर खसिया और अमरपुर गांव तक पथ किनारे […]

विज्ञापन

नोनीहाट : झारखंड मुक्ति मोरचा के स्थापना दिवस पर 2 फरवरी को गांधी मैदान में होने वाली जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं की भारी भीड जुटाने के लिए रामगढ प्रखंड झामुमो कार्यकर्ता सघन जनसंपर्क अभियान और व्यापक प्रचार प्रसार कर रहे हैं. दुमका भागलपुर पथ पर नोनीहाट से लेकर खसिया और अमरपुर गांव तक पथ किनारे झंडी लगाये जा रहे हैं,

तोरण द्वार बनाये जा रहे हैं. कार्यकर्ता गांव गांव की दौरा कर पार्टी समर्थकों को दुमका गांधी मैदान पहुंचने का आमत्रंण दे रहे हैं. जिला सह सचिव अभय कुमार सिंह के अनुसार लोगों में उत्साह का माहौल है. भतोड़िया ए, लतबेरवा, अमरपुर, बरमसिया पंचायत क्षेत्र से भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola