स्कूल में बच्चों ने किया हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jan 2017 3:36 AM (IST)
विज्ञापन

रोष.आवासीय प्लस टू विद्यालय में दुषित भोजन देने की शिकायत मधुपुर : लेडवा स्थित अनुसूचित जाति आवासी प्लस टू विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन पर भोजन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हो-हंगामा किया. विद्यालय के दर्जनों छात्रों ने शनिवार को विद्यालय मुख्य गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया व एसडीओ कार्यालय पहुंच कर घटना की […]
विज्ञापन
रोष.आवासीय प्लस टू विद्यालय में दुषित भोजन देने की शिकायत
मधुपुर : लेडवा स्थित अनुसूचित जाति आवासी प्लस टू विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन पर भोजन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हो-हंगामा किया. विद्यालय के दर्जनों छात्रों ने शनिवार को विद्यालय मुख्य गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया व एसडीओ कार्यालय पहुंच कर घटना की जानकारी देनी चाही. लेकिन एसडीओ के नहीं रहने पर छात्र वापस विद्यालय लौट गये. विद्यालय के छात्र सूरज कुमार दास, सुमन कुमार दास, नवीन कुमार दास, बिट्टु कुमार दास, संजीत कुमार दास, सूरज मिर्धा, सुमन दास, पुरण कुमार दास, उत्तम कुमार दास, किशोर दास, सौरव कुमार दास, परेश कुमार दास, संजीत कुमार रजक, आनंद कुमार तुरी, सोनु कुमार मिर्धा, दिवाकर रजक, विकास दास,
विवेकानंद दास, कैलाश दास, मुन्ना मिर्धा, परशुराम मिर्धा आदि छात्रों ने बताया कि खाना में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जाता है. शुक्रवार रात को भी दूषित खाना देने का विरोध करते हुए छात्रों ने खाना खाने से इनकार कर दिया. रसोइया के खिलाफ भी भोजन में गड़बड़ी के गंभीर आरोप बच्चों ने लगाये. छात्रों ने हो-हंगामा करते हुए मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया.
सीओ भी पहुंचे जांच में: शुक्रवार की रात खराब खाना मिलने की सूचना छात्रों ने एसडीओ रामवृक्ष महतो को दिया. श्री महतो ने त्वारित कार्रवाई करते हुए सीओ संतोष कुमार सिंह को विद्यालय भेज कर जांच करने का निर्देश दिया. छात्रों ने बताया कि सीओ के आने के बाद रसोइया द्वारा खाना बनवाकर छात्रों को दिया गया. इसकी सूचना जिला कल्याण पदाधिकारी को दी गयी.
छात्रावास अधीक्षक को हटाया जायेगा
कल्याण पदाधिकारी ए टेटे विद्यालय पहुंच कर छात्रों से जानकारी ली. उन्होंने बताया कि छात्रों द्वारा लगाये गये आरोप की जांच चल रही है. छात्रावास अधीक्षक को हटाया जायेगा. खाना की गुणवत्ता में सुधार किया जायेगा. खाना का मीनू बदलने और राशि बढ़ाने के लिए सरकार को लिखा जायेगा.
कहते हैं प्रधानाध्यापक
छात्रों द्वारा खराब खाना की शिकायत मिली है. छात्रों की शिकायत की जांच चल रही है. उचित कार्रवाई की जायेगी.
शंभु शरण पांडेय, प्रधानाध्यापक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




